डेयरी समितियों में पशुओं को मुफ्त इलाज और टीकाकरण शुरू, पशुधन नुकसान से बच पा रहे किसान
Dairy Farming: भारत में डेयरी कोऑपरेटिव किसानों और पशुपालकों के लिए बड़ी मदद बनकर उभरे हैं. इनके जरिए किसानों को पशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण और विशेषज्ञों की सलाह मिलती है. स्वस्थ पशुओं से दूध उत्पादन बढ़ता है, जिससे किसानों की आय में भी इजाफा होता है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होती है.
डॉ. हितेश सारोगी बताते हैं कि कुट्टू का खराब या दूषित आटा खाने के 4 से 7 घंटे के भीतर शरीर में इसके असर दिखाई देने लगते हैं. इससे पेट में तेज दर्द, उल्टी, दस्त, भूख न लगना और लीवर पर असर जैसे लक्षण सामने आ सकते हैं. गंभीर स्थिति में आंतों में घाव, शरीर में पानी की कमी, हाई ब्लड प्रेशर और यहां तक कि कई बार ये जानलेवा भी साबित हो सकता है.
हरियाणा-पंजाब में 2 रुपये किलो आलू, किसानों को नुकसान.. क्या 12 रुपये किलो MSP पर शुरू होगी खरीदी?
किसान नेता गुणी प्रकाश ने किसान इंडिया से बात करते हुए कहा कि पंजाब ही नहीं हरियाणा में भी आलू किसानों का बुरा हाल है. उन्होंने कहा कि हरियाणा की मंडियों में आलू का होलसेल रेट 2 रुपये किलो हो गया है. इसलिए किसानों को नुकसान से बचाने के लिए हरियाणा और पंजाब सरकार 12 रुपये किलो की दर से आलू की खरीद शुरू करे.
कम खर्च में शुरू करें मुर्गी पालन, 60 फीसदी सब्सिडी के साथ सरकार दे रही कमाई का सुनहरा मौका
हिम कुक्कुट पालन योजना के तहत सरकार मुर्गी पालन शुरू करने के लिए 60 फीसदी तक सब्सिडी दे रही है. इससे छोटे किसान और युवा कम खर्च में अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं. यह योजना रोजगार बढ़ाने और आय सुधारने के साथ अंडे और चिकन उत्पादन को भी बढ़ावा देती है.