MCD-NDDB की नई पहल, गोबर नहीं होगा बेकार, यमुना सफाई के साथ बढ़ेगी पशुपालकों की आय
CBG Plant Delhi: दिल्ली में गोबर के बेहतर इस्तेमाल के लिए MCD और NDDB ने CBG (कंप्रेस्ड बायो-गैस) प्लांट लगाने का समझौता किया है. इस योजना से गोबर से बायो-गैस बनेगी, यमुना नदी को प्रदूषण से बचाने में मदद मिलेगी और पशुपालकों को 1 रुपये प्रति किलो गोबर का भुगतान किया जाएगा.
जूट की खेती में क्रांति! 25 दिन का काम सिर्फ 5 मिनट में, Shivraj Singh Chouhan ने खुद चलाई मशीन
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जूट (Jute) की खेती में आई एक नई और क्रांतिकारी तकनीक का जायजा लिया। इस वीडियो में जानिए कैसे एक आधुनिक मशीन और बायोलॉजिकल प्रोडक्ट (Cryogen) की मदद से जूट को सड़ाने (Retting Process) का पारंपरिक 25 दिन का समय घटकर बेहद कम हो गया है। इस तकनीक से प्रति हेक्टेयर 25,000 रुपये की बड़ी बचत हो रही है, जहां पहले 50,000 रुपये का खर्च आता था। मशीन की कीमत केवल 1.5 लाख रुपये है, जिसे किसान किराए पर भी लेकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
Artificial Incubation से मिली बड़ी सफलता, 15 साल बाद दिल्ली Zoo में तीन कोबरा बच्चों का जन्म
दिल्ली चिड़ियाघर में स्पेक्टेकल्ड कोबरा के सफल प्रजनन से वन्यजीव संरक्षण को नई उम्मीद मिली है. करीब 15 साल बाद तीन कोबरा बच्चों का जन्म हुआ है. कृत्रिम ऊष्मायन तकनीक की मदद से यह सफलता हासिल की गई. चिड़ियाघर प्रशासन शावकों की लगातार निगरानी कर रहा है और जैव विविधता संरक्षण पर भी काम कर रहा है.