गन्ने की खेती को बढ़ावा देगी सरकार, किसानों को फ्री में मिलेगा बीज.. प्रति एकड़ 5000 रुपये तक सब्सिडी
हरियाणा सरकार ने किसानों से गन्ने की खेती में नई तकनीक अपनाने की अपील की है. सरकार का कहना है कि आधुनिक तरीके, बेहतर बीज और चौड़ी कतारों में रोपाई से उत्पादन बढ़ सकता है. साथ ही किसानों को सब्सिडी और ऑनलाइन टोकन जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं, जिससे खेती आसान और मुनाफेदार बन सके.
Agriculture News in Hindi: मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अगले चार-पांच दिनों तक बनी रहेगी धुंध की स्थिति देखी जाएगी. प्रदेश के प्रयागराज, मेरठ, मुरादाबाद, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर, अयोध्या समेत आसापास के जनपदों में आज धुंध छाई रही. मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 4-5 दिनों तक इन क्षेत्रों में धुन्ध की परिस्थितियां बनी रहने की आशंका है. इसके बाद 15 मार्च से प्रदेश के तराई इलाकों के साथ-साथ पूर्वांचल के कुछ भागों में बारिश होने के साथ-साथ तापमान में थोड़ी गिरावट आने का अनुमान है.
आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
सूखे इलाकों के किसानों के लिए वरदान है स्प्रिंकलर सिस्टम, जानिए इसके जबरदस्त फायदे
पहले यह तकनीक केवल घरों के लॉन और बगीचों में पौधों को पानी देने के लिए इस्तेमाल की जाती थी, लेकिन अब यह खेती में भी तेजी से लोकप्रिय हो रही है. आज देश के कई राज्यों में किसान इस आधुनिक सिंचाई प्रणाली को अपनाकर पानी की बचत के साथ अच्छी पैदावार हासिल कर रहे हैं.
मार्च में नींबू के बाग में भूलकर भी न करें ये गलती! अपनाएं एक्सपर्ट के ये 8 टिप्स, फलों से लद जाएंगे पेड़
Nimbu Ki Kheti: मार्च का महीना नींबू और अन्य साइट्रस फसलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है. इस समय पौधों में नई कोंपलें, फूल और फल बनने की प्रक्रिया शुरू होती है. अगर किसान इस दौरान सही तरीके से खाद प्रबंधन, सिंचाई, छंटाई और कीट-रोग नियंत्रण करें तो उत्पादन और क्वालिटी दोनों में बड़ा सुधार किया जा सकता है. पढ़ें एक्सपर्ट ने क्या टिप्स दिए हैं..
सेहतमंद बकरी की पहचान बचाएगी नुकसान, बिहार सरकार ने बताए गोट फार्मिंग से जुड़े टिप्स
बकरी पालन में अच्छी कमाई के लिए स्वस्थ बकरी की पहचान बहुत जरूरी होती है. विशेषज्ञों के अनुसार चमकदार बाल, साफ त्वचा और सक्रिय व्यवहार स्वस्थ बकरी के संकेत हैं. अगर बकरी के बाल झड़ रहे हों या वह सुस्त दिखे, तो यह बीमारी या पोषण की कमी का संकेत हो सकता है.