200 साल के संघर्ष के बाद मिल रहा जमीन का पट्टा, पीढ़ियां मजदूर बनकर गुजरीं अब मालिक बनेंगे चाय किसान
Assam tea labororss land ownership struggle end now: असम के चाय बागानों में काम करने वाले मजदूर 200 साल से भी ज्यादा समय से उन जमीनों का मालिकाना हक मांगते आ रहे हैं, जिन पर वह रह रहे हैं और चाय उगा रहे हैं. लेकिन, उन्हें न्याय नहीं मिला पर अब मोदी सरकार ने मजदूरों को मालिक बनाने की ठान ली है. वह मजदूरों को भूमि पट्टे सौंपेंगे.
डेयरी सहकारिता से महिलाओं को मिली नई पहचान, दूध की कमाई से मजबूत हो रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था
डेयरी सहकारी समितियों से जुड़कर गांवों की महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं. पशुपालन और डेयरी विभाग के अनुसार दूध से होने वाली आय परिवार की जरूरतें पूरी करने, बच्चों की पढ़ाई और पोषण में मदद करती है. इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ रहा है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिल रही है.
जॉन डियर ने भारत में लॉन्च किया पहला 130 HP का दमदार ट्रैक्टर, कीमत करीब 65 लाख रुपये
जॉन डियर का नया 130 HP ट्रैक्टर मुख्य रूप से उन किसानों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो बड़े खेतों में आधुनिक कृषि उपकरणों के साथ काम करते हैं. पंजाब, हरियाणा और कुछ अन्य राज्यों में बड़े स्तर की खेती के लिए इस तरह के शक्तिशाली ट्रैक्टरों की जरूरत होती है.
हिमाचल की फूलगोभी किस्म को मिली राष्ट्रीय मान्यता, देरी से बुवाई और 350 क्विंटल उत्पादन देने में सक्षम
नौणी विश्वविद्यालय के सब्जी विज्ञान विभाग ने फूलगोभी की नई और खास किस्म को विकसित किया है. कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है. हमारे वैज्ञानिक कई अन्य किस्मों पर भी शोधपरक काम कर रहे हैं.
गर्मी में न घटे दूध उत्पादन, न बीमार हों पशु तो अपनाएं ये आसान और असरदार तरीके
गर्मी का मौसम पशुओं के लिए कठिन होता है, जिससे दूध उत्पादन घट सकता है और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. अगर समय रहते पानी, छांव, साफस-फाई और संतुलित आहार का ध्यान रखा जाए तो पशु स्वस्थ रहते हैं. सही देखभाल से पूरा सीजन दूध की मात्रा और गुणवत्ता बनी रहती है.