55 लाख हेक्टेयर सूखा क्षेत्र में सिंचाई सुविधा पहुंची, गाय पालकों को 10 लाख रुपये देने की योजना शुरू
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ाने के साथ पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है. शासकीय गौ-शालाओं के लिए प्रति गाय अनुदान बढ़ाकर 40 रुपए कर दिया है. वहीं, गाय पालकों के लिए 10 लाख रुपये मदद देने की शुरुआत की गई है.
खारे पानी से खराब होती मिट्टी और फसलों को बचाने वाला यंत्र बनाया, किसान दिलीप सिंह को मिला अवॉर्ड
पुरस्कार विजेता किसान दिलीप सिंह ने कहा कि यह बिल्कुल सिंपल यंत्र है. इसको इस्तेमाल करने में लाइट, सोलर, पेट्रोल, डीजल, ऑयल, किसी तरह का कोई यूज नहीं होता है. पाइप में लगे तांबे और चुंबकीय खिंचाव से यह यंत्र चलता है. इस यंत्र को किसान अपने एक खेत से दूसरे खेत में कभी भी उठाकर ले जा सकते हैं.
दलहन की उन्नत किस्मों को क्रॉस करके नई किस्में बना रहे वैज्ञानिक, मौसम और कीट-बीमारियों का नहीं होगा असर
Pulses New Cropss Varieties: उत्तराखंड के गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा कि कृषि वैज्ञानिक 5 दलहन फसलों की उन्नत किस्मों को आपस में क्रॉस करके नई किस्में विकसित कर रहे हैं, जो मौसम के असर से सुरक्षित होंगी और कीट-बीमारियों का भी असर इन पर नहीं होगा.
हरियाणा में ‘ग्रामीण हाट मंडी’शुरू करेगी सरकार, बागवानी फसलों के नुकसान पर मिलेंगे 50000 रुपये
सोनीपत, पानीपत, अंबाला, करनाल और कुरुक्षेत्र में बड़े स्तर पर मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जाएंगे. इसके अलावा, 4 जुलाई 2026 से शुरू होने वाले नए एफपीओ मिशन के तहत राज्य के 775 किसान उत्पादक संगठनों (FPO) को मजबूत किया जाएगा.