मिलें गन्ना बकाया मूल्य पर ब्याज का भुगतान करेंगी, कोर्ट में किसानों की लड़ाई लड़ रहे वीएम सिंह का दावा
याचिकाकर्ता सरदार वीएम सिंह ने किसान इंडिया से कहा कि जिन चीनी मिलों ने किसानों के गन्ने का पैसा लंबे समय तक अटकाए रखा और ब्याज नहीं दिया. उन्हें अब उस रकम पर ब्याज का भुगतान करना होगा. उन्होंने कहा कि कोर्ट में मामला तेजी से आगे बढ़ रहा है और वह किसानों की लड़ाई जीतकर रहेंगे.
Edible oils Prices: घरेलू आयातक पैसे की दिक्कतों के चलते बाजार में जल्दी से जल्दी अपना माल खपाने और बैंकों में कर्ज का चक्र बनाये रखने के लिए आयातित तेलों जैसे सोयाबीन और पाम-पामोलीन तेल को पिछले काफी समय से लागत से नीचे दाम पर बेच रहे हैं, जो बीते सप्ताह विशेषकर सोयाबीन तेल एवं पाम-पामोलीन तेल में आई गिरावट की वजह बना है.
सफेद मूसली उगाकर बेटे को अमेरिका में पढ़ा रहे किसान अनिल, मशीनों ने आसान कर दी खेती
Safed Musli Farmer Anil verma: किसान अनिल वर्मा ने बताया कि वे सफेद मूसली के अलावा पपीता, प्याज और सोया की फसल भी लेते हैं. वे बताते हैं कि अच्छी क्वालिटी की सफेद मूसली की बाजार में बहुत डिमांड है. इसमें कई औषधीय और पौष्टिक गुणों के चलते बाजार में इसका अच्छा भाव मिलता है.
किन्नू-लीची पर मौसम की मार! तेज गर्मी से बढ़ा नुकसान, किसानों के लिए PAU की अहम सलाह
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) ने किसानों को चेताया है कि तेज गर्मी और कम नमी से किन्नू, आम, लीची, नाशपाती, आड़ू और प्लम जैसी फलदार फसलें प्रभावित हो सकती हैं. विशेषज्ञों ने नियमित सिंचाई, व्हाइटवॉश, मल्चिंग और विंडब्रेक अपनाने की सलाह दी है, ताकि उत्पादन और फलों की गुणवत्ता को नुकसान से बचाया जा सके.
अरुणाचल को मिला पहला वेटरिनरी पॉलीक्लिनिक! अब पशुओं को मिलेंगी हाईटेक इलाज सुविधाएं
अरुणाचल प्रदेश में पहला स्टेट वेटरिनरी पॉलीक्लिनिक शुरू हो गया है. यहां पशुओं को आधुनिक जांच, सर्जरी, इमरजेंसी इलाज और बीमारी नियंत्रण की सुविधा मिलेगी. यह केंद्र आवारा कुत्तों के प्रबंधन, एंटी रेबीज टीकाकरण और पशु कल्याण कार्यक्रमों के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.