55 लाख हेक्टेयर सूखा क्षेत्र में सिंचाई सुविधा पहुंची, गाय पालकों को 10 लाख रुपये देने की योजना शुरू
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ाने के साथ पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है. शासकीय गौ-शालाओं के लिए प्रति गाय अनुदान बढ़ाकर 40 रुपए कर दिया है. वहीं, गाय पालकों के लिए 10 लाख रुपये मदद देने की शुरुआत की गई है.
रानी झांसी केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड में महुआ जैसे महत्वपूर्ण और विलुप्त हो रहे पेड़ों के पुर्नजीवन के लिए काम किया जा रहा है. इस ओर वैज्ञानिकों के प्रयासों से नई किस्में विकसित करने के साथ ही महुआ उत्पादों की मार्केटिंग और बिक्री के लिए मंच तैयार किए जा रहे हैं.
Stone Picker Machine: खेत में पड़े पत्थर बन रहे नुकसान की वजह, स्टोन पिकर मशीन दिलाएगी कंक्रीट से छुटकारा
स्टोन पिकर मशीन की मदद से किसान खेत में पड़े पत्थरों को आसानी से हटा सकते हैं. इससे मिट्टी नरम रहती है और फसल की बढ़वार अच्छी होती है. पत्थर हटने से कृषि मशीनों को नुकसान भी कम होता है. यह मशीन खेती को आसान बनाकर उत्पादन बढ़ाने में मदद कर सकती है.
मार्च में लीची के पेड़ों पर आने लगते हैं फूल, अभी कर लें ये काम तो मिलेगा शानदार मुनाफा
मार्च का महीना लीची की फसल के लिए सबसे महत्वपूर्ण समय होता है. इसी दौरान पेड़ों में फूल आने शुरू हो जाते हैं और फल बनने की प्रक्रिया की शुरुआत होती है. यदि इस समय बाग की सही तरह से देखभाल नहीं की जाए तो साल भर की मेहनत पर पानी फिर सकता है.
एक छोटी लापरवाही से खराब हो सकता है दूध, मशीन की सफाई पर पशुपालन मंत्रालय की सख्त सलाह
पशुपालन और डेयरी विभाग ने डेयरी किसानों को दूध निकालने वाली मशीनों की नियमित सफाई करने की सलाह दी है. विभाग के अनुसार गंदी मशीनों में बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जिससे दूध की गुणवत्ता खराब हो सकती है. साफ-सफाई रखने से दूध शुद्ध, सुरक्षित और उपभोक्ताओं के लिए बेहतर बना रहता है.