चीनी के बढ़ते दाम के बीच ISMA का बड़ा बयान, कहा- बाजार में भरपूर स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं
चीनी उद्योग की संस्थाओं ISMA और NFCSF ने कहा है कि देश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और आपूर्ति को लेकर कोई संकट नहीं है. दोनों संगठनों ने जमाखोरी और सट्टेबाजी से बचने की अपील करते हुए कहा कि कीमतों में हालिया तेजी मांग-आपूर्ति की वास्तविक स्थिति के अनुरूप नहीं है.
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में संसद मार्च के दौरान जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. संसद की ओर बढ़ने की कोशिश के दौरान बैरिकेड तोड़ने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठियां चलाकर भीड़ को नियंत्रित किया. इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए और कुछ प्रदर्शनकारियों को भी चोटें आईं.
गन्ना और संतरे की खेती में एआई का इस्तेमाल कर रहे किसान, कीट रोकथाम और उत्पादन बढ़ाने में कामयाबी
AI Use in Agriculture: एआई से किसानों को मौसम का सटीक पूर्वानुमान, फसलों में रोग और कीटों की समय रहते पहचान, मिट्टी का विश्लेषण, सिंचाई और उर्वरकों का सही प्रबंधन, उत्पादन का अनुमान तथा बाजार भाव की जानकारी आसानी से मिल रही है.
असम में बाढ़ के कहर से 57 हजार लोग प्रभावित, 4 हजार हेक्टेयर खेती पानी में डूबी, फसलें चौपट
Assam Flood Crisis: मुख्यमंत्री ने कहा कि असम के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है. राहत और बचाव कार्य तेज किया गया है, सेना और वायुसेना भी मदद कर रही है. चाय, जूट, बांस और धान फसल के साथ ही सब्जियों को भारी नुकसान पहुंचा है.
कम लागत में शुरू करें फिश फार्मिंग, मॉनसून में तेजी से बढ़ेंगी मछलियां.. 6 लाख तक होगी कमाई
मॉनसून का मौसम मछली पालन शुरू करने के लिए सबसे अनुकूल माना जाता है. पर्याप्त पानी, तेज बढ़वार और सरकारी सब्सिडी के कारण यह व्यवसाय किसानों और युवाओं के लिए बेहतर कमाई का अवसर बन सकता है. सही प्रबंधन अपनाकर कम लागत में अच्छी आय हासिल की जा सकती है.