छोटे किसानों के लिए सहकारी बैंक बने सहारा, 7 दिन में फसल लोन और 99 फीसदी रिकवरी- अमित शाह
सहकारी ऋण प्रणाली को और सरल बनाने के लिए डिजिटल सुविधाओं को भी बढ़ावा दिया गया है. e-KCC योजना के तहत किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से फसल ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं और कई मामलों में दो दिनों के भीतर ऋण स्वीकृति मिल जाती है.
Wheat Procurement Commission: केंद्र सरकार ने 2026-27 मार्केटिंग सीजन के लिए गेहूं और धान की सरकारी खरीद पर आढ़तियों और सहकारी समितियों का कमीशन बढ़ा दिया है. इस फैसले से खरीद प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है और किसानों को अपनी फसल बेचने में आसानी होगी. विशेषज्ञों के अनुसार, बढ़ा हुआ कमीशन एजेंसियों को अधिक सक्रिय बनाएगा, जिससे सरकारी खरीद का दायरा बढ़ेगा और किसानों को समय पर सही मूल्य मिल सकेगा.
महिंद्रा के OJA 2130 ट्रैक्टर सीरीज का कमाल, बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने ट्रैक्टर सप्लाई और मैन्यूफैक्चरिंग बढ़ाई
Mahindra Tractors List: महिंद्रा ने अपनी ट्रैक्टर सीरीज OJA 2130 की सप्लाई और मैन्यूफैक्चरिंग बढ़ा दी है. कई खूबियों से लैस महिंद्रा का यह ट्रैक्टर बागवानी, अंगूर के बाग, इंटरकल्चरल खेती, गन्ना और कपास जैसी कई तरह की खेती के लिए बेस्ट माना जाता है.
मक्का संस्थान के वैज्ञानिक ने बताईं मक्का की उन्नत किस्में, प्रति एकड़ 220 क्विंटल तक मिलेगा उत्पादन
Maize Farming: भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान द्वारा विकसित नई मक्का किस्में किसानों के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती हैं. ये किस्में अधिक पैदावार, बेहतर गुणवत्ता और रोग प्रतिरोधक क्षमता के साथ आती हैं, जिससे किसानों की लागत कम और मुनाफा ज्यादा हो सकता है. साथ ही मक्का साइलेज के जरिए पशुपालन में भी फायदा मिलेगा, जिससे किसानों की आय के नए रास्ते खुलेंगे.
बकरी पालन शुरू करना चाहते हैं? सरकार दे रही 50 लाख तक लोन, आधी रकम सब्सिडी में होगी माफ
बकरी पालन आज गांव में कमाई का अच्छा जरिया बनता जा रहा है. सरकार की खास योजना के तहत पशुपालकों को लाखों रुपये तक का लोन और 50 प्रतिशत तक सब्सिडी मिल सकती है. इससे किसान और युवा बड़े या छोटे स्तर पर बकरी फार्म शुरू करके अपनी आय बढ़ा सकते हैं.