55 लाख हेक्टेयर सूखा क्षेत्र में सिंचाई सुविधा पहुंची, गाय पालकों को 10 लाख रुपये देने की योजना शुरू
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ाने के साथ पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है. शासकीय गौ-शालाओं के लिए प्रति गाय अनुदान बढ़ाकर 40 रुपए कर दिया है. वहीं, गाय पालकों के लिए 10 लाख रुपये मदद देने की शुरुआत की गई है.
Fresh Fruit Buying Guide: फल और सब्जियां खरीदते समय सिर्फ रंग और चमक देखकर फैसला करना सेहत के लिए गलत साबित हो सकता है. Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) ने ताजे फल-सब्जियों की पहचान के लिए आसान और जरूरी टिप्स बताए हैं. गाजर, अंगूर, प्याज या खट्टे फलों को खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए, यह जानना बेहद जरूरी है.
खेती-किसानी को लगेंगे पंख.. एग्रीकल्चर सेक्टर में 156 नए स्टार्टअप शुरू, कृषि लागत घटाने और उपज बढ़ाने में मिली मदद
Agriculture Startups: उत्तर प्रदेश में कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीक और संस्थागत समर्थन से जोड़ने की दिशा में तेज प्रगति दर्ज की गई है. प्रदेश में 156 पंजीकृत कृषि स्टार्टअप सक्रिय हैं, जो किसानों को क्रेडिट सुविधा, सलाहकार सेवाएं और डिजिटल समाधान उपलब्ध करा रहे हैं.
गेहूं पर लूज स्मट का कहर.. 30 फीसदी फसल चौपट होने का खतरा, तुरंत ये उपाय करें किसान
Gehun Ki Kheti: मार्च के महीने में गेहूं की फसल उत्पादन के लिए सबसे संवेदनशील होती है. इस समय फूल आने की प्रक्रिया शुरू होती है और लूज स्मट नाम के फफूंद रोग का खतरा बढ़ जाता है. यह रोग बालियों में दानों की जगह काले चूर्ण जैसा पदार्थ भर देता है और हवा के साथ-साथ तेजी से फैलता है. अगर समय पर रोकथाम न की जाए तो फसल की पैदावार 20-30% तक घट सकती है.
Animal Husbandry: सिर्फ एक टैग से बन सकता है आपका डेयरी व्यवसाय ज्यादा लाभदायक, जानें कैसे!
Animal Husbandry: पशुओं पर टैग लगाने से उन्हें आसानी से पहचानना और उनके रिकॉर्ड रखना आसान हो जाता है. इसमें उनकी उम्र, स्वास्थ्य, दूध उत्पादन और स्वामित्व जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज रहती है. पशुपालन विभाग (Department of Animal Husbandry) के अनुसार, टैगिंग न केवल पशुओं की निगरानी को सरल बनाती है, बल्कि पशुपालकों को बेहतर प्रबंधन और वैज्ञानिक निर्णय लेने में भी मदद करती है. इससे आपका डेयरी व्यवसाय अधिक सुरक्षित और लाभदायक बन सकता है.