छोटे किसानों के लिए सहकारी बैंक बने सहारा, 7 दिन में फसल लोन और 99 फीसदी रिकवरी- अमित शाह
सहकारी ऋण प्रणाली को और सरल बनाने के लिए डिजिटल सुविधाओं को भी बढ़ावा दिया गया है. e-KCC योजना के तहत किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से फसल ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं और कई मामलों में दो दिनों के भीतर ऋण स्वीकृति मिल जाती है.
Makka Ki Kheti: भारत में मक्का की खेती को ज्यादा मुनाफेदार बनाने के लिए वैज्ञानिकों ने 50 से अधिक नई उन्नत किस्में विकसित की हैं. ये किस्में ज्यादा उत्पादन देने के साथ कीट और बीमारियों के प्रति भी सहनशील हैं. वहीं, IMH 229 जैसी साइलेज किस्म से प्रति एकड़ 220-222 क्विंटल तक हरा चारा मिल सकता है, जो डेयरी किसानों के लिए बेहद फायदेमंद है. जानिए मक्का की इन नई तकनीकों और किस्मों से कैसे बढ़ेगी किसानों की आय.
खेती में नई क्रांति की शुरुआत: नैनो NPK खाद को केंद्र की मंजूरी, किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा
पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण गैस की आपूर्ति प्रभावित हो गई है, जिसका सीधा असर भारत में पारंपरिक उर्वरकों के उत्पादन और उपलब्धता पर पड़ा है. ऐसे हालात में सरकार चाहती है कि किसान धीरे-धीरे नैनो उर्वरकों की ओर रुख करें, ताकि पारंपरिक खाद पर निर्भरता कम हो.
UP के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! डेयरी खोलें और पाएं 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, जानें कैसे उठाएं फायदा
Nand Baba Dairy Mission: उत्तर प्रदेश सरकार ने नंद बाबा दुग्ध मिशन (NBDM) के तहत डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए तीन प्रमुख योजनाएं शुरू की हैं. ये योजनाएं छोटे, मध्यम और बड़े पशुपालकों को स्वदेशी गायों की डेयरी परियोजनाओं, सब्सिडी और प्रशिक्षण के माध्यम से मुनाफा बढ़ाने का मौका देती हैं. किसानों को बेहतर नस्लों के चयन और सही देखभाल से आय बढ़ाने में मदद मिलती है.