सरकारी मोबाइल ऐप पर बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही खाद, दो विक्रेताओं के लाइसेंस सस्पेंड
किसानों का कहना है कि ‘फर्टिलाइजर सेल’ ऐप पर बुकिंग करने के बावजूद भी कई बार उन्हें उर्वरक के लिए एक दुकान से दूसरी दुकान तक भटकना पड़ता है. वहीं, खाद बिक्री में गड़बड़ी पर दो विक्रेताओं के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं.
फलों को बचाएगा ICAR का नया ‘शतपदा ट्रैप’, बिना कीटनाशक करेगा फ्रूट फ्लाई का असर कम
Fruit Fly Trap: आईसीएआर के तहत NBAIR, बेंगलुरु ने फलों की फसलों को फ्रूट फ्लाई से बचाने के लिए ‘शतपदा फ्रूट फ्लाई ट्रैप’ विकसित किया है. यह पर्यावरण-अनुकूल, दोबारा इस्तेमाल होने वाला और 120 दिनों से अधिक समय तक प्रभावी रहने वाला ट्रैप है.
बरोट आलू ने दिल जीता, बंपर पैदावार से खुश किसान.. 15 रुपये किलो तक मिल रहा भाव
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की छोटा भंगाल घाटी में इस साल आलू की बंपर पैदावार हुई है. रोगमुक्त फसल, बेहतर मौसम और सड़क संपर्क से किसानों को फायदा मिला है. बरोट आलू अब उत्तर भारत की मंडियों में पहुंच रहा है और 12-15 रुपये प्रति किलो के भाव के बावजूद अच्छी पैदावार से किसान संतुष्ट हैं.
योगी सरकार का ऐलान, हर विधानसभा में बनेंगे हाईटेक पशु अस्पताल, एक ही जगह मिलेगा पूरा इलाज
UP Animal Hospital: उत्तर प्रदेश सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक आदर्श पशु चिकित्सालय स्थापित करेगी. इन अस्पतालों में डायलिसिस, डिजिटल एक्स-रे, ऑपरेशन थिएटर, आंखों और हड्डी की सर्जरी, भर्ती और रिकवरी जैसी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी. प्रत्येक अस्पताल पर तीन करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे.