परिवार नहीं, अब व्यक्ति के हिसाब से मिलेगा राशन… सरकार के प्रस्ताव से क्या उत्तर-दक्षिण ‘जंग’ छिड़ेगी?
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून में बदलाव के प्रस्ताव ने नई बहस छेड़ दी है. सरकार परिवार की जगह प्रति व्यक्ति 7 किलो राशन देने की तैयारी में है. इससे बड़े परिवारों को फायदा मिल सकता है, लेकिन छोटे परिवारों और दक्षिणी राज्यों पर इसका असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है. क्या इससे राशन व्यवस्था कैसे बदल सकती है?
देश के 6.63 लाख गांवों तक पहुंचा किसान सारथी मंच, किसानों को मिले रिकॉर्ड 19 लाख सवालों के जवाब
Kisan Sarathi Application : केंद्रीय कृषि मंत्रालय के किसान सारथी प्लेटफॉर्म पर 712 कृषि योजनाओं की जानकारी उपलब्ध है और यह राज्यों की किसान सेवाओं, कॉल सेंटर्स से भी अटैच है. इसलिए यह एकीकृत प्लेटफॉर्म है जो देशभर के किसानों के लिए बेस्ट माना गया है.
अनानास से बढ़ेगी किसानों की आय, निर्यात को मिलेगा बढ़ावा.. 236 करोड़ का मिशन शुरू करेगी सरकार
त्रिपुरा सरकार 236 करोड़ रुपये की ‘मिशन क्वीन पाइनएप्पल’ योजना के जरिए अनानास के निर्यात और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दे रही है. राज्य की प्रसिद्ध क्वीन अनानास वैश्विक बाजार में पहचान बना रही है. साथ ही जूस, जैम, कैंडी और फाइबर जैसे वैल्यू-एडेड उत्पाद खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को भी नई गति दे रहे हैं.
यूपी की 7,500 गोशालाएं बनेंगी रोजगार का हब, 3 लाख युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका
उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए नई पहल शुरू की है. इस योजना के तहत युवाओं, किसानों और महिला समूहों को नए अवसर मिलेंगे. साथ ही कृषि और पशुपालन से जुड़े उत्पादों के जरिए गांवों में आय बढ़ाने और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा.